G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में औद्योगिक क्षेत्र में डालमिया सीमेंट फैक्टरी की शुरुआत से पहले झारखंडेश्वर महादेव मंदिर की बाउंड्री वॉल का हुआ शिलान्यास। पन्द्रह सौ करोड़ की लागत से डालमिया सीमेंट फैक्टरी तैयार होगी। जिसमें छह हजार लोगों को रोजगार मिलने की बात कही गई है। सीमेंट का उत्पादन 2027 से शुरू होने की उम्मीद है। जिससे क्षेत्र में खुशी की लहर है। चौडगरा बकेवर मार्ग पर पहुर गांव में झारखंडेश्वर महादेव मंदिर स्थित है। मंदिर से जुड़ी हुई डालमिया सीमेंट फैक्टरी लगभग सौ बीघा रकबे में बनने का कार्य शुरू है। जिस पर बाउंड्री वॉल का कार्य चल रहा है। डालमिया सीमेंट फैक्टरी के सहयोग से सबसे पहले झारखंडेश्वर महादेव मंदिर के बाउंड्री वॉल का शिलान्यास भाजपा जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल ने भूमि पूजन करके किया। डालमिया सीमेंट फैक्टरी के एग्रीटेक धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि फैक्टरी के शिलान्यास की शुभ शुरुवात मंदिर के बाउंड्री वॉल से कराई जा रही है। इसके बाद सीमेंट फैक्टरी का कार्य शुरू होगा। सीमेंट फैक्टरी में 2027से उत्पादन शुरू होने की उम्मीद है। फैक्टरी की लागत पन्द्रह सौ करोड़ रूपए है। फैक्टरी में छह हजार लोगों को रोजगार मुहैया कराया जाएगा। फैक्टरी का भूमि पूजन प्रभारी मंत्री अजीत पाल के द्वारा होना था। जिसमें जिले के जिलाधिकारी सहित आला अफसरों के पहुंचने का कार्यक्रम था। लेकिन पूर्व प्रधान मंत्री मनमोहन सिंह के देहांत की वजह से कार्यक्रम स्थगित हो गया। बाद में भूमि पूजन का कार्य जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल के हाथों कराया गया।पूजन के बाद भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्र के लोगों ने प्रसाद चखा। इस मौके पर पवन मिस्रा, जितेन्द्र सिंह जीतू, अरूण शुक्ला, उज्वल सिंह गौतम, रिषभ सिंह चौहान, इंद्रपाल सिंह गौतम, गणेश दीक्षित, विवेक मिस्रा, नरेंद्र सिंह, अतुल द्विवेदी, प्रताप शुक्ला, अजीत सिंह राणा प्रमुख रुप से मौजूद रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share