G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के कस्बा सोहन गांव में बीती रात एक नवविवाहिता ने घर पर टगें पंखे पर साड़ी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के कस्बा सोहन गांव में जितेंद्र लोधी की 23 वर्षीय पत्नी सुरैना बीती रात पंखे में साड़ी का फंदा बांधकर फांसी लगा लिया है। जिससे उसकी मौत हो गई है। मृतक सुरैना का माइका एकौना गढ़ है। बीते 23 मार्च को शादी हुई थी। मौत की खबर जैसे ही उसके मायके पहुंचती है तो पिता ने आरोप लगाया कि दहेज के खातिर मेरी पुत्री को मार कर पंखे में टांग दिया गया है। मौत की खबर सुनते ही पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घटना के बारे में छानबीन की जा रही है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share