G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के सुल्तानपुर घोष थाने की पुलिस टीम द्वारा अवैध शराब बिक्री एवं निष्कर्षण के विरूद्ध चलाये गये अभियान के तहत कुल 49 लीटर अवैध कच्ची शराब व 02 कुंतल लहन बरामद किया गया। आज 28 दिसम्बर को पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल के निर्देशन में अवैध शराब निर्माण एवं निष्कर्षण व परिवहन के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना सुल्तानपुर घोष पुलिस टीम द्वारा दावतपुर गांव में दबिश देकर कुल 49 लीटर अवैध कच्ची शराब व 02 कुंतल लहन बरामद बरामद किया गया जिसको मौके पर ही नष्ट कराते हुए। उर्मिला देवी पत्नी कमलेश कुमार निवासिनी ग्राम दावतपुर, अनवर पुत्र जउवाद निवासी ग्राम दावतपुर, फूलमति पत्नी जगतपाल पासवान निवासिनी ग्राम दावतपुर के विरुद्ध थाना स्थानीय पर क्रमशः मु0अ0स0- 215/2024, मु0अ0सं0-214/2024 व मु0अ0सं0-213/2024 धारा 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाई नियमानुसार की जा रही है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share