उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में जिला कारागार में जेलर अनिल कुमार की उपस्थिति में प्रधानमंत्री टीबी मुक्त अभियान के अंतर्गत गोद लिए गए 8 बंदी क्षय रोगियों को पोषण सामग्री वितरण आज दोपहर डॉ सत्यनारायण सेवा फाउंडेशन के तत्वावधान में इंडियन रेडक्रास सोसाइटी चेयरमैन डॉ अनुराग श्रीवास्तव द्वारा 8 नए बंदी क्षय रोगियों विजय कुमार, राजू खान, शिवम शर्मा, हीरालाल, नसीम, रिंकू पासी, राजकरन, शिवगोपाल को पोषण सामग्री

(मूंगफली के दाने, सत्तू, चना, गुड़, प्रोटीन पाउडर) प्रदान किया गया। यह सामग्री रोगियों के चिकित्सकीय कोर्स पूर्ण होने तक दी जाएगी। साथ ही डॉ अनुराग द्वारा 100 दिवसीय टीबी सघन अभियान हेतु जनजागरूकता अपील की गई कि टीबी मरीजों के खोजने में सहयोग करें। इस अवसर पर जेल चिकित्सक डॉ सतीश चंद्र व प्रमुख सहयोगी अजीत सिंह सचिव इंडियन रेडक्रास सोसाइटी व टीबी ट्रीटमेंट सुपरवाइजर, आजीवन सदस्य व पीपीएम राकेश कुमार उपस्थित रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share