G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के राधा नगर थाना क्षेत्र के हरगनपुर गांव में आज सुबह अलाव ताप रही युवती आग में गिरकर झुलस गई। जिसकी जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के हरगनपुर गांव निवासी कौशल किशोर मोर्य की 25 वर्षीय पुत्री पूनम देवी आज सुबह घर में अलाव ताप रही थी।

तभी उसको मिर्गी का दौरा पड़ गया और वह अलाव की आग में गिरकर झुलस गई। जिसकी जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत घटना की सूचना सरकारी 108 एंबुलेंस को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने युवती को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया।जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share