उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की खागा कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 पर कस्बे के समीप दो बाइक बईकों की भिड़ंत में एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थरियांव थाना क्षेत्र के औरेई गांव निवासी सोहनलाल का 30 वर्षीय पुत्र राम प्रकाश बाइक पर सवार होकर खागा कोतवली क्षेत्र किसी काम से जा रहा था।

जब उसकी बाइक कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 पर कस्बे के समीप पहुंची। तभी दूसरी बाइक से उसकी जोरदार भिड़ंत हो गई। जिसमें राम प्रकाश गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको हरदो सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share