उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के लाहौरी मोहल्ले में घर की छत पर खेल रहा बालक नीचे गिरकर घायल हो गया। हादसे की जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के लाहौरी मोहल्ला निवास गुड्डू का 6 वर्षीय पुत्र हुसैन आज दोपहर में अपने घर की छत पर खेल रहा था।

तभी वह खेलते-खेलते छत से नीचे गिरकर घायल हो गया। हादसे की जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए बिंदकी सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचने ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share