उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में अनमोल पाल जनपद न्यायाधीश ने बताया कि उच्च न्यायालय इलाहाबाद द्वारा वर्ष 2025 के लिए अधीनस्थ न्यायालयों के लिए जारी किये गये अवकाश सूची में अंकित टिप्पणी के क्रम संख्या (03) के अनुक्रम में जिलाधिकारी एवं अध्यक्ष/महामंत्री, जिला बार एसोसिएशन से विचार विमर्श के आधार पर दिनांक 14.01.2025 दिन मंगलवार को मकर संक्रांति, दिनांक 15.03.2025 दिन शनिवार को भाई दूज (होली), दिनांक 06.09.2025 दिन शनिवार को बारावफात (अवकाश स्थानीय चन्द्रदर्शन के अनुसार पुनः निर्धारित किया जा सकता है), दिनांक 22.10.2025 दिन बुधवार को भाईदूज एवं दिनांक 24.11.2025 दिन सोमवार को गुरु तेगबहादुर शहीद दिवस के अवसर पर स्थानीय अवकाश घोषित किया जाता है। इसी प्रकार माननीय उच्च न्यायालय की अवकाश सूची के क्रम संख्या (7) पर अंकित टिप्पणी के अनुसार दिनांक 26.01.2025 को गणतंत्र दिवस रविवार के दिन पड़ने के कारण दिनांक 29.01.2025 दिन बुधवार को मौनी अमावस्या उपलक्ष्य में, दिनांक 06.04.2025 को रामनवमी अवकाश रविवार के दिन पड़ने के कारण दिनांक 12.05.2025 दिन सोमवार को बुद्ध पूर्णिमा के उपलक्ष्य में, दिनांक 06.07.2025 को मोहर्रम रविवार के दिन पड़ने के कारण दिनांक 14.04.2025 दिन सोमवार को अम्बेडकर जयन्ती के उपलक्ष्य में, दिनांक 02.10.2025 को दशहरा रविवार के दिन पड़ने के कारण दिनांक 01.10.2025 दिन बुधवार को महानवमी के उपलक्ष्य में अतिरिक्त अवकाश घोषित किया जाता है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share