उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अर्हता तिथि 1 जनवरी के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन 7 जनवरी को जनपद के समस्त पदाभिहित स्थलों, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय में किया गया है। जिलाधिकारी / जिला निर्वाचन अधिकारी रविन्द्र सिंह ने जनपद में समस्त मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को समस्त विधानसभाओं की फोटोयुक्त मतदाता सूची की प्रति उपलब्ध कराया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०) / उप जिला निर्वाचन अधिकारी, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक), अपर उप जिलाधिकारी (प्रथम) तथा सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी फतेहपुर उपस्थित रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share