G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के जेल रोड पर अनियंत्रित ई-रिक्शा बिजली के पोल से टकरा गया। जिससे रिक्शा चालक घायल हो गया। हादशे की जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत मौके पर पहुंचे और घायल को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार सदर कोतवाली क्षेत्र के मसवानी मोहल्ला निवासी स्वर्गीय राम प्रसाद का 55 वर्षीय पुत्र राम लखन उर्फ छोटू जो ई-रिक्शा चला कर अपने परिवार का भरण पोषण करता है। रोज की भांति आज भी वह अपना रिक्शा लेकर सवारी की तलाश में निकला था। जब उसका रिक्शा कोतवाली क्षेत्र के जेल रोड पर पहुंचा। तभी अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकरा गया, जिससे रिक्शा चालक राम लखन घायल हो गया। हादसे की जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत मौके पर पहुंचे और घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share