G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हथगांम थाना क्षेत्र के डिगरवा गांव के समीप बाइक की टक्कर से साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी स्व. शुखराम का 70 वर्षीय पुत्र गिरधारी लाल साइकिल पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए निकला था। जब वह थाना क्षेत्र के डिगरवा गांव के समीप पहुंचा। तभी बाइक सवार ने उसकी साइकिल को जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे साइकिल सवार गिरधारी लाल रोड पर गिरकर घायल हो गया। हादसे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए हथगांम सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share