उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के राधा नगर थाना क्षेत्र के पश्चिमी नई बस्ती महुआ रोड पर घर के बहार संदिग्ध अवस्था में युवती ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर लिया। घटना की सूचना पुलिस को हुई तो मौके पर पहुंचीं पुलिस मृतिका के शव को कब्जे में लेकर घटना की जांच पड़ताल कर रही है। जानकारी के अनुसार ललौली थाना क्षेत्र के भादर मजरे दतौली व हाल मोकाम राधानगर पश्चिमी नई बस्ती बहुआ रोड निवासी रामरूप की 19 वर्षीय पुत्री मनीषा देवी ने घर के बाहर संदिग्ध अवस्था मे फाँसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। परिजनों ने जब उसको फाँसी के फन्दे से लटका हुआ देखा तो घर मे कोहराम मच गया। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज घटना की जाँच पड़ताल कर रही है। वही पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतिका के दादा राम प्रताप ने बताया कि मृतिका मनीषा बिगत 8 वर्षो से शहर में रहकर पढ़ाई कर रही थी। मौजूदा समय मे वह बी ए की छात्रा थी। उसका पिता राम रूप सूरत में रह कर वही नौकरी करता है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share