G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के खखरेरू थाना क्षेत्र के महिमापुर सुरतपुर गांव के समीप स्थित खेत में लगे समरसेबल को चालू करते समय किसान करंट की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौत हो गई हादसे की जानकारी परिजनों को हुई तो घर में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मृतक के शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्यवाई कर रही है। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के महिमापुर सुरतपुर गांव निवासी स्वर्गीय राम मूरत का 22 वर्षीय पुत्र संजय उर्फ संदीप गांव के समीप स्थित खेत में लगे समरसेबल को चालू करने गया था। तभी करंट की चपेट में आ जाने से उसकी दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की जानकारी परिजनों को हुई तो घर में कोहराम मच गया। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतक के दादा राम सूरत ने बताया की संजय खेत में लगे समरसेबल को चालू करने गया था। तभी करंट की चपेट में आकर उसकी मौत हो गई है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share