उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के जाफरगंज थाना क्षेत्र के जददूपूर गांव में घर के अंदर युवक ने ज़हरीला पदार्थ खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर लिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मृतक के शव को कब्जे में लेकर घटना की जांच पड़ताल कर रही है। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के जददूपूर गांव निवासी अवधेश कुमार बाजपेई का 25 वर्षीय पुत्र अमर कुमार बाजपेई ने घर के अंदर संदिग्ध अवस्था में ज़हरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर लिया। जिसकी जानकारी परिजनों को हुई तो घर में कोहराम मच गया। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज घटना की जांच पड़ताल कर रही है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share