उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाइवे 2 पर बकन्धा मोड के समीप आज शनिवार की सुबह डम्फर की चपेट में आ जाने से जहां बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गयी। वहीं इस हादसे में उसकी मां मामूली रूप घायल हो गई। जानकारी के अनुसार बकेवर थाना क्षेत्र के ग्राम रूसी गांव निवासी नरेश चन्द्र का बडा पुत्र शिवम जो कुछ माह पूर्व मां बेटे की हत्या हुई थी उसी केश में जिला कारागार में बन्द है बताते है कि आज सुबह 20 वर्षीय भाई सूरज उर्फ सुंदरम अपनी मां ममता के साथ बाइक से जेल में बन्द भाई से मिलने आ रहे थे। बाइक जैसे ही बकन्धा के समीप एनएच 2 में पहुंची तभी डम्फर ने टक्कर मार दिया। डम्पर की टक्कर से सूरज उर्फ सुंदरम की मौत हो गई, वहीं मां ममता टक्कर के बाद रोड किनारे जा गिरी जिससे उसको मामूली चोट आयी। हादसे के बाद चालक मौके में डम्फर छोडकर भाग जाने में सफल रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम हाउस में मृतक की मां ममता ने आशंका जाहिर करते हुये बताया कि मां बेटे की हत्या के बाद उसके पुत्र ने साजिशन आज घटना को अंजाम दिलाया है। उसने शक जाहिर करते हुये बताया कि हादसे के बाद से ही वह मुझे मेरे परिवार को जान से मारने की धमकी देता था। इस लिये हो सकता है आज जो घटना घटी है मृतक के भाई के कहने पर घटी है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share