G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की खागा कोतवाली क्षेत्र के सुजरही गाँव में शनिवार की देर शाम बाइक से घर लौटते समय अचानक रास्ते में युवक की तबियत बिगड़ने से उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मृतक के शव को कब्जे में लेकर घटना की जाँच पड़ताल कर रही है। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के चितौली गांव निवासी स्व. रामसजीवन का 40 वर्षीय पुत्र दिनेश पासवान शनिवार की शाम बाइक से खागा किसी काम से आया था। वापस घर लौटते समय जब वह सुजरही गांव के समीप पहुंचा तभी उसकी हालत बिगडने लगी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। लोगो ने घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दिया। सूचना मिलते ही पहुची पुलिस ने मृतक के जेब से मिली आईडी के आधार पर परिजनों को सूचना देने के बाद शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादशे की जानकारी परिजनों को हुई तो घर मे कोहराम मच गया, सभी रोते बिलखते मौके पर पहुंचे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share