G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के राधा नगर थाना क्षेत्र के मिठनापुर गांव के समीप ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार सदर कोतवाली क्षेत्र के बस्तापुर गांव निवासी विशाल का 30 वर्षीय पुत्र सूरज बाइक पर सवार होकर किसी काम से जा रहा था। जब उसकी बाइक राधा नगर थाना क्षेत्र के मिठनापुर रेलवे पुल के समीप पहुंची तभी ट्रैक्टर ने उसकी बाइक को टक्कर मार दिया। जिससे बाइक सवार सूरज घायल हो गया घटना की सूचना सरकारी 108 एंबुलेंस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share