G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के मलवां थाने के कुरस्तीकला रेलवे स्टेशन के समीप 13 जनवरी को घायल अवस्था वृद्ध के पड़े होने की सूचना पुलिस को हुई तो मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहा डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाल कर रहे थे तभी इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई तो वहीं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के कुरस्तीकला रेलवे स्टेशन के समीप 13 जनवरी को घायल अवस्था लगभग 60 वर्षीय अज्ञात वृद्ध के पड़े होने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया जिसकी इलाज के दौरान आज सुबह मौत हो गई। वहीं पुलिस मृतक की शिनाख्त के प्रयास में लगी है। शिनाख्त न हो पाने पर 72 घन्टे बाद पोस्ट मार्टम की प्रक्रिया पुलिस करवायेगी।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share