G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के जहानाबाद थाना क्षेत्र के लाहोरी सरांय मोहल्ले में अधेड़ ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर लिया। जिसकी जानकारी परिजनों को हुई तो घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर घटना की जांच पड़ताल कर रही है। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के जहानाबाद कस्बे के लाहौरी सरांय मोहल्ला निवासी स्वर्गीय बलदेव का 52 वर्षीय पुत्र राजेंद्र प्रसाद ने संदिग्ध अवस्था में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। जिसकी जानकारी परिजनों को हुई तो घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज घटना की जांच पड़ताल कर रही है। वही पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतक के छोटे भाई राम सजीवन ने बताया कि मृतक को बड़ा भाई बराबर डराया धमकाया करता था। जिसके चलते उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share