उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के बिंदकी कस्बे के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज से तीन अलग-अलग प्राइवेट बसें शैक्षिक भ्रमण के लिए आईआईटी कानपुर के लिए सुबह लगभग 10:00 बजे चली। जिसमे एक बस छिवली नदी के समीप सरिया लदी खड़े ट्रेलर गाड़ी में टकरा गई। दुर्घटना के बाद हड़कंप मच गया। दुर्घटना में एक छात्र की मौत हो गई तथा छात्रों शिक्षिकाओं तथा कर्मचारी सहित कुल 20 लोग घायल हो गए। औंग थाना क्षेत्र के अंतर्गत छिवली नदी के समीप नेशनल हाईवे 2 पर छिवली नदी के समीप मंगलवार सुबह करीब 10:30 बजे सरिया से लदे टेलर गाड़ी में शैक्षिक भ्रमण के लिए जा रही बस टकरा गई।
दुर्घटना के बाद हड़कंप मच गया मौके पर पुलिस पहुंची। बताते चले कि बिंदकी कस्बे के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज से शैक्षिक भ्रमण के लिए बस कानपुर आईआईटी जा रही थी। तीन अलग-अलग बसों में कॉलेज की कुल 140 छात्राएं थी। एक बस खड़े ट्रेलर गाड़ी में टकरा गई। दुर्घटना में कक्षा 11 की नसरा फातिमा पुत्री शकील अहमद निवासी बिंदकी गंभीर घायल हो गई जिसकी इलाज के दौरान कानपुर हैलट अस्पताल में मौत हो गई। जानकरी के अनुसार जो बस दुर्घटनाग्रस्त हुई उसमें करीब 56 लोग थे इस बस के अलावा दो अन्य बस कानपुर नगर आईआईटी जा रही थी कि थाना औंग क्षेत्रान्तर्गत छिवली नदी के पुल के पास सडक के किनारे खडे टेलर संख्या HR 46 F 7024 से टकरा गयी।
जिससे बस में सवार छात्रा 01. नसरा फातिमा पुत्री सकील अहमद (छात्रा) 02. प्रियंका पाण्डेय पुत्री यशी पाण्डेय निवासी विजय नगर कानपुर ( टीचर) 03. मोनिका सिंह पत्नी पियूष भूषण सिंह निवासी कानपुर( टीचर) 04. लक्ष्मी पुत्री राजेश निवासी बिन्दकी उम्र 17 वर्ष (छात्रा) 05. प्रियंका पुत्री वीरेन्द्र सोनकर निवासी बिन्दकी (छात्रा) 06. अर्चना पुत्री विनोद निवासी बिन्दकी (छात्रा) 07. राधिका पुत्री शिवभोला सिंह निवासी बिन्दकी (छात्रा) 08. मुस्कान पुत्री राजेश निवासी बिन्दकी (छात्रा) 09. अनामिका पुत्री दिनेश सोनकर (छात्रा) 10. श्रृष्टी पुत्री राजकुमार अवस्थी निवासी बिन्दकी (छात्रा) 11. सानिया पुत्री असलम निवासी बिन्दकी (छात्रा) 12. खुसबू पुत्री वसीर अहमद निवासी बिन्दकी 13. अनन्या पुत्री मनोज निवासी बिन्दकी (छात्रा) 14. रागिनी निवासिनी कोरसम बिन्दकी तथा एक चपरासी गंभीर रूप से घायल हो गयी है।
घायलों को तुरन्त थानाध्यक्ष द्वारा स्वयं के सरकारी वाहन व एम्बूलेन्सी की मदद से हैलेट हास्पिटल कानपुर नगर में ले जाकर भर्ती करायी गया। जहां से इलाज दौरान नसरा फातिमा पुत्री सकील अहमद की इलाज के दौरान मृत्यु हो गयी है, 11 छात्राओं में 02 टीचर व एक चपरासी का इलाज चल रहा है। घटनास्थल पर कानून व्यवस्था सामान्य है। ट्रेलर चालक को पकड लिया गया है क्षतिग्रस्त बस को थाने में खड़ा कर लिया गया। वही दुर्घटना की जानकारी मिलने के बाद राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में पढ़ने वाली छात्राओं के अभिभावकों में हड़कंप मच गया। सैकड़ो की संख्या में अभिभावक राजकीय बालिका इंटर कॉलेज पहुंचे बताते चलें कि शैक्षिक भ्रम में कक्षा 9 और 11 की छात्राएं गई थी जिनमें घायल छात्राएं कक्षा 11 की थी। दुर्घटना के बाद शैक्षिक भ्रमण कार्यक्रम निरस्त कर दिया गया।
तीनों बसों की छात्रों को दो बसों के द्वारा बिंदकी के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज लाया गया। इनमें से कई छात्रों को चोट लगी थी जिसके चलते कक्षा 11 की घायल छात्रा लक्ष्मी देवी अनामिका तथा सृष्टि ओमर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिंदकी में भर्ती कराया गया। बस आने के बाद राजकीय बालिका इंटर कॉलेज परिसर में अपने अभिभावक को शिक्षकों तथा परिजनो को देखकर छात्राएं फूट-फूट कर रोई इस मामले में शैक्षिक भ्रमण के लिए गई दूसरी बस में सवार शिक्षिका रेनू वर्मा ने बताया कि कुल 20 लोग घायल हुए हैं। जिसमे गंभीर लोगों को कानपुर भेजा गया है कुछ लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की इंचार्ज प्रिंसिपल रुचि शुक्ला ने बताया कि शैक्षिक भ्रमण के लिए सभी छात्राएं आईआईटी कानपुर जा रही थी रास्ते में दुर्घटना हो गई है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414