G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की खागा कोतवाली क्षेत्र के पूराईन गांव के चौराहे पर रोड पार करते समय बाइक की टक्कर से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के पुराईन गांव निवासी बलवंत का 35 वर्षीय पुत्र बच्चा गांव के चौराहे पर रोड पार कर रहा था। तभी रोड से निकले अपाचे बाइक सवार ने उसको ज़ोरदार टक्कर मार दिया। जिससे बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत मौके पर पहुंचकर उसको इलाज के लिए हरदो सीएचसी पहुंचाया। जहाँ डॉक्टर ने जांच के उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतक के भाई चंदू ने बताया बीती देर शाम मृतक गाँव के चौराहे पर मुर्गे का मीट लेने गया था। तभी रोड पार करते समय बाइक सवार ने उसको टक्कर मार दिया जिससे भाई की मौत हो गई।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share