G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के खखरेरू थाना क्षेत्र के लोहारी गाँव के समीप शुक्रवार की देर रात अनियंत्रित होकर बाइक सवार बजली के पोल से टकरा गया। जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के लोहारी गांव निवासी 25 वर्षीय आकाश चौबे रात दस बजे बाइक से घर वापस जा रहा था। जैसे ही वह गांव के समीप पहुंचा तभी अनियंत्रित होकर बाइक बिजली के पोल से टकरा गई। जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share