G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के ललौली थाना क्षेत्र के लदिगवां गाँव के समीप शुक्रवार की देर रात साइकिल से घर जा रहे मजदूर को ट्रक ने टक्कर मार दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार लदिगवां गांव निवासी सुदामा का 24 वर्षीय पुत्र अमर पासवान मजदूरी करता था। बताते हैं कि देर रात लगभग दस बजे वह साइकिल से घर वापस जा रहा था। तभी गांव के समीप ही तेज रफ्तार आ रहे ट्रक ने उसे रौंद दिया जिससे उसकी घटनास्थल पर मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक सहित भाग जाने में सफल रहा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share