उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के मलवा थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 पर अलीपुर गाँव के समीप चार पहिया वाहन की टक्कर से बाइक सवार घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको एक के लिए अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार कल्यानपुर थाना क्षेत्र के लक्ष्मणपुर गांव निवासी बलवंत सिंह का 35 वर्षीय पुत्र राजेश कुमार बाइक पर सवार होकर किसी काम से शहर आ रहा था। जब उसकी बाइक मलवा थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 पर अल्लीपुर गाँव के समीप पहुंची तभी चार पहिया वाहन की टक्कर से बाइक सवार राजेश घायल हो गया। घटना की सूचना सरकारी 108 एंबुलेंस को दी गई। सूचना मिलने ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share