उत्तर प्रदेश फतेहपुर सदर कोतवाली क्षेत्र के बिसौली गांव के समीप रोड पार कर रहे कुत्ते से टकराकर बाइक सवार रोड पर गिरकर घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार हुसैनगंज थाना क्षेत्र के भादर गांव निवासी चंद्र भूखन का 28 वर्षीय पुत्र अंकित बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए शहर आ रहा था। जब उसकी बाइक सदर कोतवाली क्षेत्र के बिसौली गाँव के समीप पहुंची। तभी रोड पार कर रहे कुत्ते से टकराकर वह रोड पर गिरकर घायल हो गया। घटना की सूचना सरकारी 108 एंबुलेंस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share