G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की खागा कोतवाली के समीप पैदल जा रहे राहगीर को बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दिया। बाइक की टक्कर से राहगीर रोड पर गिरकर घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार खागा कोतवाली क्षेत्र के मनु का पुरवा मोहल्ला निवासी मोहम्मद शईद का 40 वर्षीय पुत्र मोहम्मद इदरीश घर से किसी काम के लिए पैदल बाजार जा रहा था। जब वह कोतवाली के सामने पहुंचा तभी रोड से निकले बाइक सवार ने उसको टक्कर मार दिया। बाइक की टक्कर से इदरीश रोड पर गिरकर घायल हो गया, हादशे की जानकारी परिजनों को हुई तो तुरन्त मौके पर पहुंचकर घायल को इलाज के लिए हरदो सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने हालत गंभीर देखते हुए सरकारी 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share