उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के मलवा थाना क्षेत्र के सहली गांव के समीप महुआ के पेड़ पर चढ़कर लकड़ी काटते समय बृद्ध नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के सहली गांव निवासी स्वर्गीय महादेव का 60 वर्षीय पुत्र राम प्रताप गांव के समीप स्थित महुवे के पेड़ पर चढ़कर लकड़ी काट रहा था। तभी उसका पर फिसला और वह नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत मौके पर पहुंचकर फोन कर घटना की सूचना सरकारी 108 एंबुलेंस को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share