G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के राधा नगर थाना क्षेत्र के मलाका गांव में महिला ने मानसिक तनाव के चलते फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर लिया। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को हुई तो मौके पर पहुंची पुलिस मृतिका के शव को कब्जे में लेकर घटना की जांच पड़ताल कर रही है। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के मलाका गांव निवासी नीरज की 28 वर्षीय पत्नी विनीता देवी ने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। परिजनों ने विनीता देवी को जब फांसी के फंदे से लटका हुआ देखा तो घर में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मृतिका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज, घटना की जांच पड़ताल कर रही है। वही पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतिका के भाई अमित कुमार ने बताया की बहन विनीत देवी मानसिक तनाव में रहती थी इसी के चलते उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share