उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 पर स्थित हसवा पुलिस चौकी के समीप श्रद्धालुओं से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई जिससे पिकअप में सवार छह लोग घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने जांच के उपरांत एक को मृत घोषित करते हुए बाकी घायलों को भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। आपको बताते चले कि फिरोजाबाद जनपद की एक पिकअप आज दोपहर प्रयागराज महाकुम्भ से गंगा स्नान कर श्रद्धालुओ को लेकर वापस जा रही थी। जब पिकअप थरियांव थाना क्षेत्र के नेशनल हाइवे 2 पर स्थित हसवा पुलिस चौकी के समीप पहुंची तभी अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे पिकअप में सवार फिरोजाबाद जनपद के मटेसना थाना क्षेत्र के खेरा गनेशपुर गाँव निवासी छत्रपाल सिंह का 55 वर्षीय पूत्र ऊदल सिंह, भीम सिंह का 25 वर्षीय पुत्र मंगल सिंह, देव लाल सिंह की 60 वर्षीय पत्नी राम वती, मुन्ना लाल की 40 वर्षीय पत्नी गुड्डी देवी, नेपाल सिंह का 25 वर्षीय पुत्र सुनील, नेपाल सिंह की 50 वर्षीय पत्नी अतर श्री घायल हो गई। हादशे कि जानकारी स्थानीय पुलिस को हुई तो तुरंत मौके पर पहुंचकर घटना की सूचना सरकारी 108 एंबुलेंस को दिया सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने जांच के उपरांत उदल को मृत घोषित करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्च्युरी हाउस में रखवा कर बाकी घायलों को भर्ती कर उनका इलाज कर रहे हैं। वही घायलो के साथ अस्पताल पहुँचे घायल राम वती के पति 65 वर्षीय देव लाल पुत्र स्व. काली चरन ने घटना की जानकारी दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share