G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के राधा नगर थाना क्षेत्र के जोनिहा रोड पर जखनी गाँव के समीप बीती रात चार पहिया वाहनों की भिड़ंत हो गई। जिसमें एक वाहन सवार ड्राइवर सहित पांच लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद दो की हालत गंभीर देखते हुए रेफर कर, बाकी घायलो को भर्ती कर उनका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार चाँदपुर थाना क्षेत्र के गज्जा का डेरा दपसौरा गांव निवासी स्व. रजबा का 55 वर्षीय पुत्र आनंद पाल उसकी 50 वर्षीय पत्नी राम श्री व 25 वर्षीय पुत्र मुकेश और लक्ष्मी प्रसाद की 45 वर्षीय पत्नी लीला वती दपसौरा गाँव निवासी ड्राइवर कंधईया के साथ चार पहिया वाहन से बीती देर रात शहर से वापस घर जा रहे हे जब इनका वाहन राधा नगर थाना क्षेत्र के जोनिहा रोड पर लगभग 5 किलो मीटर आगे बढ़ा तभी सामने से आये दुसरे चार पहिया वाहन से ज़ोरदार भिड़ंत हो गई। जिसमें आंनद पाल, राम श्री, लीला वती, मुकेश व ड्राइवर पांच लोग घायल हो गए। घटना की सूचना स्थानीयों ने सरकारी 108 एंबुलेंस को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया।जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद राम श्री व ड्राइवर कंधईया की हालत गंभीर देखते हुए सरकारी एंबुलेंस से कानपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर बाकी घायलों को भर्ती कर उनका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share