G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के राधा नगर थाना क्षेत्र के रामवां गांव के समीप बाइक चलाना सीख रही युवती की बाइक अनियंत्रित होकर गिरने से वह घायल हो गई। हादसे की जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत उसको अपने वाहन से इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के रमवाँ गांव निवासी सोम दत्त तिवारी की 19 वर्षीय पुत्री रोशनी तिवारी गांव के समीप बाइक चलाना सीख रही थी। तभी उसकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई जिससे रोशनी देवी घायल हो गई। हादसे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत अपने वाहन से इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share