G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के चौफेरवा गांव के समीप सामने से आ रहे ट्रक से खुद को बचाने के प्रयास में बाइक सवर रोड किनारे खड़े ट्रक से टकराकर घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार हथगांम थाना क्षेत्र के छिवलहा गांव निवासी ज्ञान सिंह का 28 वर्षीय पुत्र सतीश बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए शहर आया था। बीती रात घर वापस लौटते समय जब उसकी बाइक कोतवाली क्षेत्र के चौफेरवा गांव के समीप पहुंची। तभी अचानक सामने से आये ट्रक से खुद को बचाने के प्रयास में रोड किनारे खड़े ट्रक से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना स्थानियों ने सरकारी 108 एंबुलेंस को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया।जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share