G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के नेशनल हाइवे 2 पर बीबी हॉट गाँव के समीप अनियंत्रीत बाइक सवार रोड पर गिरकर घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार मलवा थाना क्षेत्र के काकाबेरी गांव निवासी जालिम सिंह का 40 वर्षीय पुत्र सुरेश कुमार बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए निकला था। जब वह थरियांव थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 पर स्थित बीबी हॉट गांव के समीप पहुंचा तभी उसकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। जिससे बाइक चालक सुरेश कुमार घायल हो गया। घटना की सूचना सरकारी108 एम्बुलेंव को दी गई, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर घायल का इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share