उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के बहरामपुर गाँव मे रोड किनारे खड़े बाइक सवार को दूसरे बाइक सवार में जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहाँ डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के बहरामपुर गांव निवासी राम गोपाल का 34 वर्षीय पुत्र अर्जुन कुमार कही जाने के लिए बाइक पर सवार होकर खड़ा था। तभी रोड से निकले तेज रफ्तार बाइक सवार ने उसको ज़ोरदार टक्कर मार दिया।जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया घटना की सूचना सरकारी 108 एंबुलेंस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414
