G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के कस्बे के समीप आज सुबह अनियंत्रित होकर ट्रक पलट जाने से मौके पर ही चालक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार अयोध्या जनपद के बक्सरपुर थाना क्षेत्र के शेरपुर पारा गाँव निवासी स्वर्गीय सूरज राम यादव का पुत्र विजय प्रताप जो ट्रक चालक था। आज सुबह वह कबरई से ट्रक पर गिट्टी लादकर अयोध्या जा रहा था। जैसे ही ट्रक हुसैन गंज थाने के समीप पहुंचा तभी अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे ट्रक चालक की दबकर घटना स्थल पर ही मौत हो गई। हादशे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। वही पोस्टमार्टम हाउस पहुँचे मृतक परिजनों ने घटना के बारे में जानकारी दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share