G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के किशनपुर थाना क्षेत्र के रघुपुर गाँव मे बीती देर रात युवक ने जंगल में जाकर पेड़ चढ़कर फांसी लगाकर आत्महत्या अपनी जीवन लीला समाप्त कर लिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मृतक के शव को कब्जे में लेकर घटना की जांचपड़ताल कर रही है। जानकारी के अनुसार रघुपुर गांव निवासी हीरालाल कोरी के 20 वर्षीय पुत्र बबलु कोरी ने बीती रात गांव के बाहर पेड़ चढ़कर फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। काफी देर बीत जाने पर जब वह घर वापस नहीं आया तो परिजनों ने खोजबीन करने निकले तो गांव के बाहर सफेदा के पेड़ से उसका शव लटका हुआ मिला तो परिजनों में कोहराम मच गया घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही युवक द्वारा आत्महत्या किए जाने का कारण ज्ञात नहीं हो सका है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share