उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के मलवा थाना क्षेत्र के अजमाबाद भैसाही गाँव के समीप स्थित खेतो की सिचाई कर रहे किसान को तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दिया। निससे दोनो गिरकर घायल हो गए घायल अवस्था मे दोनो को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहाँ डॉक्टर घायलो को भर्ती कर उनका इलाज कर रहे है। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के सकत हिम्मतपुर गांव निवासी मेडा सिंह यादव का 60 वर्षीय पुत्र बाबू सिंह यादव थाना क्षेत्र के अजमाबाद भैसाही गाँव के समीप स्थित खेतो की सिचाई कर रहा था। तभी गाजीपुर थाना क्षेत्र के शाखा ग़म्भरी गाँव निवसी महेश का 25 वर्षीय पुत्र सुनील बाइक पर सवार होकर निकला और उसने बाबू सिंह को टक्कर मार दिया। जिससे किसान बाबू सिंह व बाइक चालक सुनील दोनो घायल हो गए। घटना की सूचना सरकारी 108 एम्बुलेन्स को दी गई सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स ने घायलो को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहा ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर दोनो का इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414