उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की खागा कोतवाली क्षेत्र के बुधवन गांव के समीप अनियंत्रित लोडर पलटने से सवार दो युवक घायल हो गए। घायल अवस्था में उनको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार सदर कोतवाली क्षेत्र के चौधकियापुर गांव निवासी राजेंद्र का 24 वर्षीय पुत्र जितेंद्र व गांव निवासी शिव भोला का 23 वर्षीय पुत्र सोनू दोनों लोडर पर भैस लादकर छोड़ने जा रहे थे। जब उनका लोडर खागा कोतवाली क्षेत्र के बुधवन गांव के समीप पहुंचा तभी अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे लोडर पर सवार जितेंद्र व सोनू दोनों घायल हो गए घायल अवस्था में उनको इलाज के लिए हरदो सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर घायलो का इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share