G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के कल्यानपुर थाना क्षेत्र के नेशनल हाइवे 2 पर रेवाड़ी ओवर ब्रिज के समीप रोड किनारे खड़े ट्रैक से पीछे से आ रही डीसीएम की भिड़ंत हो गई। जिससे डीसीएम चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसकी इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।जानकारी के अनुसार कानपुर जनपद के साँड थाना क्षेत्र के धरमपुर गाँव निवासी शिव सागर का पुत्र राहुल जो डीसीएम चालक था। वह अपनी खाली डीसीएम लेकर प्रयागराज जा रहा था। जब वह कल्यानपुर थाना क्षेत्र के नेशनल हाइवे 2 पर रेवाड़ी गाँव के ओवर ब्रिज के समीप पहुंचा तभी रोड किनारे खड़े ट्रक के पीछे से टकरा गया। जिससे चालक राहुल गंभीर रूप से घायल हो गया घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सरकारी 108 एंबुलेंस से इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने जांच की उपरांत उसे मृत घोषित करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्च्युरी हाउस में रखवा दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share