G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के ललौली थाना क्षेत्र के बंधवा के समीप अनियंत्रित बाइक सवार रोड़ पर गिरकर घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार जाफरगंज थाना क्षेत्र के दरोटा लालपुर गांव निवासी राकेश कुमार का 24 वर्षीय पुत्र सुशील कुमार बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए निकला था। जब उसकी बाइक ललौली थाना क्षेत्र के बंधवा के समय पहुंची। तभी बाइक अनीतित होकर रोड पर गिर गई जिससे बाइक चालक सुशील कुमार गंभीर रूप से घायल हों गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए बहुआ स्वास्थ केंद्र पहुंचाया गया। जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वही जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर घायल को भर्ती कर उसका इलाज कर रहे थे। हालत में सुधार न होने पर सरकारी 108 एंबुलेंस के ईएमटी उमेश चंद और पायलट राकेश के साथ कानपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share