G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के मलवा थाना क्षेत्र के कुंवरपुर गांव के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवक खंती में गिरकर घायल हो गए। घायल अवस्था में उनको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के पनई गांव निवासी अबरार का 24 वर्षीय पुत्र शाहिद और गांव निवासी सुरेश का 20 वर्षीय पुत्र जयदीप दोनों बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए निकले थे। जब इनकी बाइक थाना क्षेत्र के कुंवरपुर पेट्रोल पम्प के समीप पहुंची। तभी पीछे से अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दिया जिससे बाइक खंती में गिर गई। बाइक में सवार दोनो युवक घायल हो गए। हादसे की जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत फोन कर घटना की सूचना सरकारी 108 एंबुलेंस को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर घायलो को भर्ती कर उनका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share