उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में खंडवार मैया के दरबार से पूजा अर्चना बाद सुंदर शोभा कलश यात्रा निकाली गई। यह शोभा कलश यात्रा गांव के सभी प्रमुख मार्गों में घूमि। शोभा कलश यात्रा के साथ ही खंडवार मैया के दरबार में सात दिवसीय रूद्र यज्ञ भागवत कथा का शुभारंभ हो गया 10 फरवरी को रूद्र यज्ञ तथा भागवत कथा का समापन होगा उसी दिन विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। जिसमें कई हजार लोग प्रसाद ग्रहण कर अपने को धन्य समझेंगे। मलवा ब्लॉक क्षेत्र के जनता गांव के खंडवार मैया दरबार से मंगलवार को दिन में लगभग 11 बजे आचार्य पंडित बच्चन दीक्षित व उनके सहयोगियों द्वारा की गई पूजा अर्चना के बाद सुंदर शोभा कलश यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा के साथ ही साथ दिवसीय रूद्र यज्ञ भागवत कथा का शुभारंभ हो गया। 10 फरवरी को विशाल भंडारा होगा। जनता गांव के खंडवार मैया दरबार में मंगलवार को दिन में करीब 11 बजे से पूजा अर्चना प्रारंभ की गई। आचार्य द्वारा मंत्र उच्चारण किया गया और मां देवी की पूजा अर्चना की गई। पूजा अर्चना के बाद सुंदर शोभा कलश यात्रा निकाली गई। जिसमें भारी संख्या में महिलाएं मौजूद रही। यह शोभायात्रा गांव के प्रमुख मार्गो में घूमी। अंत में शोभायात्रा पुनः खंडवा मैया के दरबार में समाप्त हुई। इस मौके पर आचार्य पंडित बच्चन दीक्षित, ग्राम प्रधान विजय चौरसिया, उत्तम दीक्षित राजेश शुक्ला सूर्य प्रकाश दीक्षित प्रभाकर पाल छोटे पाल सहित तमाम श्रद्धालु तथा भक्त मौजूद रहे। बताया गया कि सात दिवसीय रूद्र यज्ञ भागवत कथा 10 फरवरी तक चलेगी और अंतिम दिन 10 फरवरी को विशाल भंडारा होगा जिसमें भारी संख्या में लोग प्रसाद ग्रहण करेंगे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share