उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के मलवा थाना क्षेत्र के उमर गहना गाँव मे युवक ने घर के अंदर ज़हरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। परिजन उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। जानकारी के अनुसार थानां क्षेत्र के उमर गहना गाँव निवसी शिव पाल सिंह के 26 वर्षीय पुत्र संतोष कुमार घर के अंदर जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया जिसकी जानकारी पर जनों को हुई तो तुरंत घटना की सूचना फोन कर सरकारी 108 एंबुलेंस को दिया सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने युवक का इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया वहीं परिजन कानपुर से इलाज करा कर वापस युवक को घर ले आए तभी उसकी घर पर मौत हो गई घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के 100 को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतक के बड़े भाई राजू ने बताया कि रविवार की दोपहर छोटे भाई ने जहरीला पदार्थ खा लिया था जिसको ईलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया था। जहाँ से डॉक्टर ने कानपुर रेफर कर दिया तो कानपुर लेकर गए वहाँ से इलाज के उपरांत उसको घर वापस लेकर आ गए घर पर उसकी मौत हो गई। वही मृतक के भाई ने गांव के युवक पर दबाव व प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए बताया कि गाँव का युवक जमीन अपने नाम करवाने के लिए मृतक पर दबाव बना रहा था उसी के चलते भाई मानसिक तनाव में रहे रहा था।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share