उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की खागा कोतवाली क्षेत्र के बहरामपुर ओवर ब्रिज के समीप चार पहिया वाहन की टक्कर से बाइक सवार तीन लोग गम्भीर रूप।से घायल हो गए। घायल अवस्था में सभी को इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी को रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के रसूलपुर सानी गांव निवासी स्वर्गीय रामसुख का 70 वर्षीय पुत्र गंगा प्रसाद 7 वर्षी नाती अनुराग पुत्र सुधीर को साथ लेकर अपने 20 वर्षीय पुत्र लाल सिंह की बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए जा रहा था। जब उसकी बाइक कोतवाली क्षेत्र के बहरामपुर ओवर ब्रिज के समीप पहुंची तभी चार पहिया वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दिया। जिससे बाइक सवार तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल अवस्था में उनको भरतपुर थरियांव स्वास्थ केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी को सरकारी 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर घायलों का इलाज कर रहे थे। तभी गंभीर रूप से घायल गंगा प्रसाद की इलाज के दौरान मौत हो गई तो शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्च्युरी हाउस में रखवा दिया। बाकी घायल पुत्र लाल सिंह की हालत अभी गम्भीर बनी हुई है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

