उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की बिंदकी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत अमेना में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पी डी ए चौपाल लगाकर कार्यकर्ताओं को जागरूक किया कार्यक्रम की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष अनिरुद्ध यादव ने किया। इस मौके पर समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में बेरोजगारी चरन सीमा पर है महंगाई जनता की कमर तोड़ रही है। जितना विकास समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने किया है। वह ऐतिहासिक विकास रहा है भाजपा सरकार में बड़ी धांधली चल रही है कोई भी अधिकारी जनता की बात नहीं सुन रहा है। भाजपा सरकार एक तानाशाह सरकार है उत्तर प्रदेश को पूरी तरह से निजीकरण कर दिया है किसान मजदूर बहुत परेशान हो रहा है। नौजवानों को नौकरी नहीं मिल रही है भाजपा सरकार सिर्फ झूठे वादे करती है आगामी 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव में जनता भाजपा सरकार को माफ नहीं करेगी किसानों को खाद के लिए लाइन लगानी पड़ती है नहरो में पानी नहीं आ रहा अन्ना मवेशी किसानों की फैसले बर्बाद कर रहे है। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व विधानसभा प्रत्याशी दयालु ओमर ने सरकार को किसान विरोधी बताया वही सभी मंचासीन पदाधिकारीओ को फूल माला पहनकर स्वागत किया गया इस मौके पर जिला अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह महेंद्र बहादुर बच्चा सिंह जालिम सिंह रामेश्वर दयाल दयालु फौजी धर्मपाल पटेल सुशील दोशी राजू कुर्मी मनोज विश्वकर्मा रामकृपाल सोनकर अजीत पटेल सियाराम यादव अनिरुद्ध यादव सूरजपाल रावत चंद्रशेखर इश्तियाक अहमद जितेंद्र प्रधान राजू सिंह यादव प्रमोद पासवान विपिन पासवान अमर सिहं यादव नयन सिंह यादव बबलू सिंह चौहान इमरान राइन बलराज पासवान सहित सैकड़ो की संख्या में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share