उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के मलवां थाना क्षेत्र के नेशनल हाइवे 2 पर कैची मोड पर बीती रात रोड किनारे खडे अधेड को विपरित दिशा से आ रही चार पहिया वाहन ने रौंद दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार पंजाब प्रान्त के जिला लुधियाना मंजीत नगर निवासी जसवंत राय का 55 वर्षीय पुत्र पवन कुमार अपने बहनोई राजकुमार व अन्य परिवार के साथ चार पहिया वाहन से प्रयाग राज महाकुम्भ जा रहे थे। बताते है कि मलवां थाना क्षेत्र के कैची मोड में जाम लगा था। जिस पर पवन कुमार कार से उतर कर रोड किनारे खडे हो गये। इसी बीच आ रही चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। सूचना पाकर घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share