G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के नउवा बाग बाईपास के एआरटीओ के समीप नेशनल हाइवे 2 पर अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दिया। जिससे गम्भीर रुप से घायल बाइक सवार की मौके दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार खखरेरू थाना क्षेत्र के कुल्ली गांव निवासी छेदी का पुत्र सुशील बाइक से शहर किसी काम से आया था। देर शाम वापस लौटते समय जब वह एआरटीओ आफिस के समीप एनएच 2 में पहुंचा तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दिया। जिससे की उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share