उत्तर प्रदेश फतेहपुर। ललौली थाना क्षेत्र के पलटू का पुरवा गाँव में बीती देर शाम संदिग्ध अवस्था में किशोरी ने घर के अन्दर फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर लिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मृतिका के शव को कब्जे में लेकर घटना की जांचपड़ताल कर रही है। जानकारी के अनुसार पलटू का पुरवा गांव निवासी स्व0 रामरूप निषाद की 16 वर्षीय पुत्री शालू ने गुरूवार की शाम संदिग्ध अवस्था में घर के अन्दर उस वक्त फांसी लगाकर आत्म हत्या कर लिया जब घर के सभी सदस्य अपने कामों व्यस्त थें। परिजनों ने जब उसको फांसी के फन्दे से लटका हुआ देखा तो घर में कोहराम मच गया। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई सूचनस पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share