G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की ललौली थाना क्षेत्र के शंकरपुर गांव के समीप चार पहिया वाहन की टक्कर से बाइक पर सवार महिला घायल हो गई। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार जाफरगंज थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी राजू की 50 वर्षीय पत्नी अपने 25 वर्षीय पुत्र सोनू के साथ बाइक पर सवार होकर ललौली थाना क्षेत्र के शंकरपुर गांव अपनी नंद के घर जा रही थी। जब उसकी बाइक थाना क्षेत्र के शंकरपुर गांव के समीप पहुंची। तभी चार पहिया वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दिया। जिससे बाइक पर सवार राजेश्वरी देवी घायल हो गई। घटना की सूचना सरकारी 108 एंबुलेंस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया।जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share