उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के मलवा थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 पर सौरा ओवर ब्रिज के समीप ट्रैक्टर और चार पहिया वाहन की भिड़ंत में एक की मौत हो गई और छह लोग घायल हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची हाईवे पेट्रोलिंग व पुलिस और सरकारी 108 एंबुलेंस ने सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। जहाँ डॉक्टर एक को।कानपुर रेफर कर बाकियों का इलाज कर रहे है। जानकारी ने अनुसार औरैया जनपद के शाहयाल थाना क्षेत्र के मक्का पुरवा गाँव निवासी सर्वेश कुमार के 35 वर्षीय पुत्र विवेक कुमार ( चार पहिया ईको चालक ) और गाँव निवासी स्व. आनंद सिंह का 29 पुत्र राम राज सिंह, बेद प्रकाश का 40 वर्षीय पुत्र रिंकू सिंह, सूरज पाल सिंह का 38 वर्षीय पुत्र पंकज सिंह और कन्नौज जनपद के सौरिक थाना क्षेत्र के किसई जगदीशवर गाँव निवासी नत्थू सिंह के 59 वर्षीय पुत्र दिनेश सिंह, गंगा राम का 42 वर्षीय पुत्र श्री कृष्ण सिंह व कन्नौज जनपद के नादे मऊ थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी नेक राम सिंह के 70 वर्षीय पुत्र मदन सिंह बीती रात चार पहिया ईको गाड़ी में सवार होकर ड्राइवर विवेक कुमार के साथ फतेहपुर जनपद की खागा कोतवाली क्षेत्र एक शादी समारोह में सामिल होने आए थे। आज दोपहर वापस जाते समय जब इनका वाहन मलवा थाना क्षेत्र के नेशनल हाइवे 2 पर सौरा के ओवर ब्रिज के समीप पहुंचा तभी ट्रैक्टर और चार पहिया ईको गाड़ी।की भिड़ंत हो गई। जिससे ईको पर सवार मदन सिंह की मौत हो गई वही बाकी सभी 6 लोग घायल हो गए। घटना की सूचना 112 डायल पुलिस, हाईवे पेट्रोलिंग और सरकारी 108 एम्बुलेन्स को हुई तो मौके पर पहुंची 112 डायल के हेड कॉन्सटेबल अजय पटेल और चालक मो० अतीक खाँ ने राम राज सिंह, रिंकू सिंह, दिनेश सिंह, श्री कृष्ण सिंह को और हाइवे पेटलिंग के ईएमटी और पायलेट ने पंकज सिंह को व सरकारी 108 एम्बुलेन्स ने चालक विवेक कुमार और मृतक मदन सिंह को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने मदन सिंह के शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्च्युरी हाउस में रखवा कर चालक विवेक कुमार की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर बाकी घायलो को भर्ती कर उनका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share